

स्वच्छता जागरूकता व सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा हीरालाल सोभागमल रामपुरिया विद्या निकेतन में स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य और उससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान से सीधे जुड़ी हुई है। इस तरह के प्रयास न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वीर त्रिलोक चंद बाफना, वीर चन्द्र कुमार राखेचा, कल्याण चंद चोपड़ा, बच्छराज रांका, टोडरमल चौपड़ा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।
