Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामकथा महोत्सव—भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अनुपम संगम

रामकथा महोत्सव—भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अनुपम संगम
बीकानेर। केसरिया हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रामकथा महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में भक्तों की भारी उपस्थिति के बीच भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “उठो सिया श्रृंगार करो, धनुष राम ने तोड़ा है” जैसे मंगलमय भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लेते नजर आए। प्रख्यात कथा वाचक पंडित केशव शुक्ल ने भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का अत्यंत भावपूर्ण और सुंदर वर्णन किया। उनके प्रवचन ने उपस्थित जनसमूह को रामायण की दिव्यता और आदर्शों से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आयोजकों के अनुसार, यह रामकथा महोत्सव 10 मई तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरवासी बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के इस पावन आयोजन का लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *