Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों संग बांटी खुशियां

बच्चों संग बांटी खुशियां
बीकानेर। महिला कांग्रेस की शलीना खान के नेतृत्व में अमीन पठान के जन्मदिवस के अवसर पर एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिलीप चौधरी के साथ श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों के आश्रम में पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और वातावरण भावनात्मक एवं आनंदमय हो गया। खान ने कहा कि सच्ची खुशी तब मिलती है, जब हम अपने विशेष अवसरों को समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया कि खुशियों का वास्तविक महत्व तभी है, जब उन्हें दूसरों के साथ बांटा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *