Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन, 19 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन, 19 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
बीकानेर। जोधपुर में आयोजित 7वीं राजस्थान राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में बीकानेर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले 19 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जिससे खेल जगत में खुशी की लहर है। बीकानेर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में गोल्ड मेडल विजेताओं में राजेंद्र बुरानियां, सोनिया खीचड़, प्रहलाद राड़, देवकीनंदन स्वामी, खुश स्वामी, अनंता भाटी, नवीन भास्कर, विहान सिंह, अंशुमान जयपाल, पायल कुमारी, वंशिका चौधरी, रवीना चौधरी, गोपाल स्वामी, हरीश सिद्ध, यशिका, हर्षित वर्मा, प्रिंस, जायेंश और मानवेंद्र शामिल रहे। इसके अलावा सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में जितेंद्र सिंह, आर्यन कासनियां, शगुन बुरानियां, निशा, अमन, इच्छा, उत्तम और नॉर्विन रहे, जबकि ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं में ऋषभ कुमार श्योराण, साहिल, शौर्यवर्धन सिंह, अभिनव, प्रमोद, मनकीर्त, देवांशू, सलाम, धर्मेश और कुणाल का नाम शामिल है। राजस्थान स्टेट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव पुष्पेंद्र गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोचों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बीकानेर के कोच जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह एवं अनिल बिशु द्वारा दी जा रही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था का ही यह सकारात्मक परिणाम है। कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता तक निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और शहर का नाम और ऊंचा कर सकें।

2 Comments

  • Pawan May 5, 2026

    बीकानेर के सभी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। सभी को ढेरों बधाइयां एवं आगामी नेशनल लेवल के लिए शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *