Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुरी बने भारत तिब्बत सहयोग मंच के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष

पुरी बने भारत तिब्बत सहयोग मंच के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष
बीकानेर। भारत तिब्बत सहयोग मंच की जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिलीप पुरी को जोधपुर प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देशन में की गई। बैठक में संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मंच के पालक अधिकारी रुपेश कुमार, मेजर जनरल आर.के. शर्मा, पंकज गोयल, रविन्द्र गुप्ता, राजेंद्र कामदार तथा रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। दिलीप पुरी की नियुक्ति को संगठन के लिए एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण निर्णय बताया गया। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मंच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस अवसर पर मुकेश बण ने दिलीप पुरी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *