Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जून में

आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जून में
बीकानेर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा 66वें केंद्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन आगामी जून माह में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे उनके खेल कौशल में निखार आए और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें। खिलाड़ियों की आयु 30 जून 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष निर्धारित की गई है। हर्ष ने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर तीन प्रमुख केंद्रोंकृजयपुर, आबू पर्वत (सिरोही) एवं बांसवाड़ाकृपर आयोजित किए जाएंगे। आबू पर्वत में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं बॉक्सिंग खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *