Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार-सरोद जुगलबंदी ने बांधा समां

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार-सरोद जुगलबंदी ने बांधा समां
बीकानेर। आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वेटरनरी ऑडिटोरियम में भव्य शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सितार और सरोद की मनमोहक जुगलबंदी रही। कलाकार असित गोस्वामी (सितार) और अमित गोस्वामी (सरोद) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से रागों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित श्रोताओं को संगीत के सुरों में डूबने पर मजबूर कर दिया। वहीं तबले पर शब्बीर हुसैन ने अपनी प्रभावशाली संगत से प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत व्यास ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समय के साथ आए अनेक बदलावों के बावजूद आकाशवाणी ने अपनी पहचान और प्रासंगिकता बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत की संवाहक रही है तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में रामजी लाल असवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आकाशवाणी आज भी अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस अवसर पर अमित सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *