Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशु-पक्षियों के लिए जल स्रोतों की सफाई कर भरा पानी

पशु-पक्षियों के लिए जल स्रोतों की सफाई कर भरा पानी
बीकानेर। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ता सेवा कार्यों में सक्रिय होते जा रहे हैं। धर्मप्रेमियों और गोभक्तों के आर्थिक सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमशक्ति के माध्यम से खाली पड़े जल स्रोतों की सफाई कर उनमें स्वच्छ पानी भरने का कार्य किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में गौवंश सहित अन्य पशु-पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके। राजकुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटूलाल चुरा के नेतृत्व में सुरधना-कोटड़ी गांव के बीच वन विभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में स्थित खाली पड़े सोसर और जगलरों में पानी भरने का कार्य किया गया। वहीं सरह नथानिया गोचर क्षेत्र में राजेंद्र चांडक के नेतृत्व में एक खेली, जो सिल्ट और कीचड़ से भरी हुई थी, उसे श्रमशक्ति के माध्यम से साफ कर उसमें स्वच्छ पानी डाला गया। इस सेवा कार्य में कंचन चुरा, नवरतन चांडक, रामलाल पंवार, महावीर, सरिता, मीनाक्षी, रोहित बिस्सा, मुकेश जोशी, गोकुल व्यास, सिंह सुरधना एवं अजीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यह पहल न केवल पशु-पक्षियों के लिए राहत का माध्यम बनी है, बल्कि समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *