Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुस्तकालय विस्तार भवन का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

पुस्तकालय विस्तार भवन का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नव-निर्मित पुस्तकालय विस्तार भवन का लोकार्पण किया। सांसद निधि (एमपी लैड) से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन से क्षेत्र में अध्ययन और ज्ञानवर्धन की सुविधाएं बढ़ेंगी। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंदिर की स्थापना के 147वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संवित सोमगिरि जी महाराज के पंचम निर्वाण दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निशानेबाजी और तीरंदाजी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तथा मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। मेघवाल और व्यास ने संवित शूटिंग संस्थान के निशानेबाज तरुण मेघवाल, विनीत धवल, महक चौधरी, कनिका राठौड़, प्रमिला बिश्नोई, प्रहिल स्वामी, हर्षवर्धन विशु एवं कोच शैलेश तिवारी को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने पर सम्मानित किया। इसी प्रकार संवित धनुर्वेद संस्थान के तीरंदाजी खिलाड़ियों मनीष खटोड़, लोकेश, धर्मचंद, पलक चौधरी, मेघा चौधरी तथा कोच आशीष आचार्य को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े सेवा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इनमें 35 वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे पुजारी श्याम सुंदर पारीक, पृथ्वी सिंह राठौड़, मंदिर के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने वाली सुश्री शालिनी जैन, पर्वत सिंह शेखावत एवं खेमचंद शामिल रहे। कार्यक्रम ने धार्मिक, सामाजिक और खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित कर समाज में प्रेरणा का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *