Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाफना बने दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष

बाफना बने दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष
बीकानेर। दिव्यांग सेवा संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष का चयन संस्थान परिसर में हुआ। संस्थापक जेठाराम ने बताया कि जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की प्रेरणा से रोशन बाफना को अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा गया। अंबाराम इणखिया ने भी बाफना के नाम पर सहमति जताई। बाफना को माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। दिव्यांग सेवा संस्थान में वर्तमान में 51 मूक बधिर बच्चे अध्ययनरत हैं। बाफना के अध्यक्ष बनने पर श्यामसुन्दर सोनी, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, मांगीलाल सुथार, परिना मैडम, सुमन शर्मा, राजेश कुमार व भूपेंद्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *