Bikaner Bikaner District Rajasthan

30 अप्रैल को नृसिंह महोत्सव: व्यवस्थाओं को लेकर विभागों को लिखा पत्र

30 अप्रैल को नृसिंह महोत्सव: व्यवस्थाओं को लेकर विभागों को लिखा पत्र
बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास ने नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री नृसिंह महोत्सव के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। व्यास ने बताया कि इस अवसर पर शहरी परकोटे के लखेटिया चौक, लालाणी व्यासों का चौक, नत्थसर गेट के बाहर, डागा चौक, दुजारियों की गली और जस्सोलाई तलाई सहित कई स्थानों पर नृसिंह महोत्सव आयोजित होंगे। इन स्थानों पर मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे। भीड़ और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने नगर निगम आयुक्त को साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कों के पेंचवर्क कार्य, तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था और सड़कों पर छिड़काव के लिए आवश्यक निर्देश देने हेतु पत्र प्रेषित किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *