Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए भारद्वाज बने सलाहकार

विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए भारद्वाज बने सलाहकार
बीकानेर। जिला उद्योग संघ ने अपनी सदस्य इकाइयों की विद्युत संबंधी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए एक नई पहल करते हुए भूपेंद्र भारद्वाज को विद्युत एवं अक्षय ऊर्जा विषयों के सलाहकार के रूप में मनोनीत किया है। भारद्वाज जोधपुर डिस्कॉम में अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उन्हें इस क्षेत्र में लंबा अनुभव प्राप्त है। संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि सदस्य इकाइयों को विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं समुचित समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र भारद्वाज के दीर्घकालीन सेवाकाल, तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि उनके मार्गदर्शन से औद्योगिक इकाइयों में होने वाले अनावश्यक विद्युत व्यय को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की लागत में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *