Bikaner Bikaner District Rajasthan

24 अप्रैल को होगा प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह

24 अप्रैल को होगा प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह
बीकानेर। गंगाशहर नागरिक परिषद् के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टड़, गंगाशहर में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों के स्वागत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर वर्ष 2025 के राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों में हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पांचवीं, आठवीं, सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनके मनोबल को बढ़ाना तथा अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को अपने प्रयासों के प्रति और अधिक उत्साह मिलेगा। गंगाशहर क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *