Bikaner Bikaner District Rajasthan

भीषण गर्मी के बीच सेवा योजना की पहल, गौवंश के लिए खेलियों में भरवाया स्वच्छ पानी

भीषण गर्मी के बीच सेवा योजना की पहल, गौवंश के लिए खेलियों में भरवाया स्वच्छ पानी
बीकानेर। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं पशुधन भी इस तपिश से जूझ रहा है। ऐसे में बीकानेर सेवा योजना ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गायों के लिए बनी खेलियों की सफाई कर उनमें टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पानी भरवाने का कार्य किया। सेवा योजना के तहत अलग-अलग टीमें बनाकर यह अभियान चलाया गया। राजेंद्र चांडक के नेतृत्व में एक टीम ने गोचर के फायरिंग रेंज क्षेत्र में पहुंचकर लंबे समय से खाली पड़ी खेलियों की सफाई की और उनमें पानी भरवाया। वहीं दूसरी टीम ने राजकुमार व्यास के नेतृत्व में मुरलीधर कॉलोनी से लगते गोचर क्षेत्र में खेलियों की सफाई कर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस कार्य में गिरधारी सुथार एवं बाल गोपाल टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही कोमल गहलोत, रामलाल पवार, अजीत सिंह और रूद्र व्यास सहित अन्य सहयोगियों ने भी श्रमदान कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। समिति ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि खेलियों में गुड़ न डालें, क्योंकि इससे पानी खराब हो जाता है और गौवंश के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वच्छ पानी की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *