

बेटी पढ़ाओ संकल्प को साकार: सुमन को मिली शिक्षा की नई राह
बीकानेर। सरकार के ‘बेटी पढ़ाओ’ संकल्प को साकार करते हुए मनोज बिश्नोई ने सुमन नाम की बालिका की शिक्षा में सहयोग कर सराहनीय पहल की है। उन्होंने न केवल सुमन को स्कूल की नई किताबें उपलब्ध करवाईं, बल्कि उसकी फीस जमा कर उसे बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने का आशीर्वाद भी दिया। जानकारी के अनुसार सुमन के पिता का करीब आठ माह पूर्व निधन हो गया था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई और उसकी पढ़ाई बाधित होने लगी। बावजूद इसके सुमन ने दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लाकर आगे बढ़ने का संकल्प बनाए रखा। अपनी पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से सुमन ने मनोज बिश्नोई से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने तुरंत मदद करते हुए उसे दसवीं कक्षा की सभी किताबों का सेट और कॉपियां उपलब्ध करवाईं। इस पहल से सुमन को अपनी शिक्षा जारी रखने में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।
