Bikaner Bikaner District Rajasthan

27 को कारण बताओ नोटिस, 3 के लाइसेंस निलम्बित

यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी रोकने के अभियान में 65 उर्वरक विक्रेता फर्मों का निरीक्षण
बीकानेर। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) त्रिलोक कुमार जोशी व संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल के नेतृत्व में कृषि आदान निरीक्षकों की टीमों ने विशेष अभियान चलाकर जिले में 65 उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 27 उर्वरक विक्रेता फर्मों को फर्टीलाइजर कन्ट्रोल आर्डर 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। तीन उर्वरक विक्रेता फर्मों के लाइसेंस निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। अभियान के दौरान संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।अतिरिक्त निदेशक कृषि त्रिलोक कुमार जोशी ने बताया कि यूरिया के संभावित डायवर्जन, जमाखोरी एवं अन्य राज्यों में अवैध परिवहन को रोकने के लिए कृषि आदान निरीक्षकों की टीमों ने कुल 212 उर्वरक विक्रेता फर्मों में से 65 के यहां औचक निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *