Bikaner Bikaner District Rajasthan

चोपड़ा की स्मृति सभा आयोजित

चोपड़ा की स्मृति सभा आयोजित
बीकानेर। गंगाशहर तेरापंथी सभा के परामर्शक एवं भामाशाह सुरेंद्र सिंह चोपड़ा की स्मृति में मुनि अमृत कुमार के सान्निध्य में बोथरा भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र सिंह चोपड़ा का 10 अप्रैल को कोलकाता में देहावसान हो गया था। इस अवसर पर मुनि अमृत कुमार ने कहा कि चोपड़ा परिवार का गंगाशहर के विकास तथा तेरापंथ धर्म संघ की सेवा में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके समाजसेवी कार्यों को प्रेरणादायक बताया। सभा में लूणकरण छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र सिंह चोपड़ा ने शांतिनिकेतन भवन को निस्वार्थ भाव से तेरापंथी सभा को दान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *