Bikaner Bikaner District Rajasthan

टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को

टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को
बीकानेर। जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र जिंदल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी तथा प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश छींपा, प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह, एवं बाबूलाल रानावत भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशन लाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत सहित पूरी कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *