

वंदेमातरम महिला टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। वंदेमातरम महिला टीम का शपथ ग्रहण समारोह स्वामी विमर्श आनंद के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम कुमार खत्री ने की तथा संचालन विजय कोचर ने किया। इस अवसर पर स्वामी विमर्श आनंद ने मंत्रोच्चार के साथ सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। स्वामी विमर्श आनंद ने कहा कि नारी सदैव पूजनीय रही है और उसे शक्ति का स्वरूप माना गया है। इतिहास साक्षी है कि जब-जब संकट आया, तब मातृ शक्ति ने आगे बढ़कर समाज को संबल प्रदान किया है। इस अवसर पर कामिनी भोजक, राजश्री कच्छावा, पिंकी जोशी, दमयंती सुथार, माया भाटी, इंदु वर्मा, सपना तिवाड़ी, राधा खत्री, संतोष शर्मा, सरस्वती वाल्मीकि, पुष्पा राजपुरोहित, सरिता आंचलिया, स्वाति छाजेड़, विजय लक्ष्मी मूंधड़ा, जसोदा खत्री, ओनम भूरा, शशि गुप्ता, सरस्वती भार्गव, सूरज राठौड़, आशु भाटिया, मधु ओझा एवं अलका मोदी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
