

1 रुपये में 4G कनेक्शन और फ्री सुविधाएं
बीकानेर। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मोबाइल व फाइबर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष प्लान लॉन्च किया है। इस योजना के तहत मात्र 1 रुपये में 4G मोबाइल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम में उपभोक्ताओं को 30 दिन तक प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग तथा प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही एक माह तक सिम भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्कीम 30 अप्रैल तक बीएसएनएल से नए जुड़ने वाले तथा अन्य कंपनियों से एमएनपी (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) के माध्यम से बीएसएनएल में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मान्य है।
