

दिगम्बर जैन नसियाजी का जीर्णोद्धार व नव निर्माण कार्य शुरू
बीकानेर। पुरानी जेल रोड स्थित दिगम्बर जैन नसियाजी का एक शताब्दी बाद जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कार्य विधिवत पूजन, शिलान्यास और हवन के साथ प्रारंभ किया गया। धनेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 100 वर्ष पूर्व लाभूजी कटले के संस्थापक स्वर्गीय अनंत मल एवं लाभचंद श्रीमाल द्वारा इस नसियाजी के लिए भूमि निःशुल्क प्रदान की गई थी। मंदिर के नव निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की पूजा, पक्षाल, हवन एवं नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ किया गया। दिनेश जैन ने बताया कि जैन तीर्थ स्थल महावीरजी से पधारे शिलान्यास प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश जैन के सान्निध्य में वास्तु, भूमि, नवग्रह एवं दस दिगपालों का पूजन किया गया तथा नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ शिलान्यास संपन्न हुआ।
