Bikaner Bikaner District Rajasthan

75 ई-बसें, मिलेगी सस्ती व आधुनिक परिवहन सुविधा

75 ई-बसें, मिलेगी सस्ती व आधुनिक परिवहन सुविधा
बीकानेर। रविशेखर मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर शहर में जल्द ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 75 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-बसों के संचालन से बीकानेरवासियों को सस्ती, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री के निरंतर प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा कुल 125 बसों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 75 ई-बसों का संचालन शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। इन ई-बसों के शुरू होने से बीकानेर शहर को ग्रीन और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की दिशा में नई पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल बीकानेर का सपना साकार होने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *