Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक का बीकानेर दौरा, सेवाओं की समीक्षा

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक का बीकानेर दौरा, सेवाओं की समीक्षा
बीकानेर। राजस्थान दूरसंचार परिमंडल, जयपुर के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र का दौरा कर दूरसंचार सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों एवं टीआईपी फ्रेंचाइजी के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र की विभिन्न दूरसंचार योजनाओं की समीक्षा करते हुए राजस्व बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएसएनएल कर्मचारी ताहिर हुसैन को दूसरी बार प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *