Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार उद्योग मंडल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का किया अभिनंदन

व्यापार उद्योग मंडल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा एवं बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष पद पर मनोनीत विजय जोशी का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मिलकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. कन्हैया कच्छावा, संजय जैन, कमल बोथरा, वेदप्रकाश अग्रवाल, जनक प्रकाश हर्ष, प्रेम रतन जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *