Bikaner Bikaner District Rajasthan

पाटोत्सव पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

पाटोत्सव पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
बीकानेर। मां आशापुरा मंदिर, पोकरण के 768वें पाटोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर परिसर के सामने श्री आशापुरा सेवा समिति पोकरण ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से सेवा एवं जनकल्याण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों को आटा, फल, कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोकरण नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आनंदी लाल गुचिया ने उपस्थित रहकर जरूरतमंद लोगों को सामग्री वितरण कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर मानव सेवा के साथ-साथ गौ सेवा को भी विशेष महत्व दिया गया, जिसके अंतर्गत गायों को चारा वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ज्योमेट्री बॉक्स एवं बिस्किट वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, मुकेश बिस्सा, महेंद्र व्यास सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सेवा कार्य में ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। उपस्थित जनों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। पाटोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *