

स्वच्छता शपथ पत्र का विमोचन
बीकानेर मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में आध्यात्मिक दिव्य बीकानेर को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए पांच संकल्पौ की पूर्ति हेतु एक लाख हनुमान चालीसा के पाठ का घर घर में हर मोहल्ले में आयोजन रखा गया है। जिसकी शुरुआत शिव बाड़ी के महंत श्री विमर्शानंद जी के द्वारा की गई थी। इस श्रृंखला में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा जी ने 6 सूत्रों का स्वच्छता हेतु शपथ पत्र विमोचन किया और कहा की स्वच्छता के द्वारा ही मनुष्य की चेतना को शुद्ध रखा जाएगा।
