

आजू गूजा पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, कोषाधिकारी धीरज जोशी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दूसरी बार यह फेस्टिवल जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन, नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।
