

10 प्रतिभाओं को शाकद्वीपीय युवा रत्न सम्मान
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के समाजसेवी सूर्य प्रकाश शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर सुदर्शना कला दीर्घा नागरी भण्डार में नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चौरिटेबल ट्रस्ट, गंगादास सेवग मेमोरियल ट्रस्ट व मारवाड़ी ग्रुप के तत्वावधान में सूर्य प्रकाश शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में समाज की दस प्रतिभाओं को शाकद्वीपीय युवा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। संयोजक शंकर सेवग ने बताया कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में जुगल किशोर सेवग प्रणव भोजक डॉ. राजेन्द्र शर्मा चिराग सेवग, सुहानी शर्मा, तथा युवा बैडमिंटन टीम व युवा क्रिकेट खिलाड़ी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग, महासचिव राजेश शर्मा व बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंध के अध्यक्ष दया शंकर शर्मा शिवरतन सेवग व चन्द्र प्रकाश शर्मा थे।
