

दादा गुरुदेव पार्श्वचंद्र सूरी की पुण्यतिथि पर भक्ति संगीत के साथ पूजा
बीकानेर पार्श्वचंद्र बगीची में जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद्र गच्छ की साध्वी पदम प्रभा व सुव्रता श्रीजी के नेतृत्व में रविवार को भक्ति संगीत के साथ पूजा की गई। दादा गुरुदेव की अष्ट प्रकार की पूजा में श्री पार्श्व महिला मंडल की सदस्याओं ने एक जैसी गणवेश में भक्ति गीत प्रस्तुत किए वहीं मंत्रोच्चारण वयोवृद्ध साध्वी श्री सुव्रत श्रीजी ने किया। श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद्र गच्छ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया, पार्श्व महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु रामपुरिया, पप्पू जी बांठिया आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए । पूजा व गौतम प्रसादी का लाभ त्रिलोकचंद, हीरालाल, पारसमल, रविंद्र कुमार व चिराग रामपुरिया परिवार ने लिया। विधि विधान से पूजन सौरभ राखेचा व प्रमोद गोलछा तथा श्री पार्श्व महिला मंडल ने करवाया। मंदिर के साथ नवनिर्मित भवन में भी पूजा की गई। भगवान आदिनाथ, दादा गुरुदेव पार्श्वचंद्र सूरी तथा भैरवनाथ की प्रतिमाओं पर विशेष श्रृंगार किया गया ।
