Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में लाएं गति, सुपरवाइजर्स करें नियमित मॉनिटरिंग

image description

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में लाएं गति, सुपरवाइजर्स करें नियमित मॉनिटरिंग
बीकानेर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने गुरुवार को बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर्स की बैठक ली। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रों को डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। मनीष ने कहा कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के मामले में बीकानेर निचले पायदान पर है। बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम के अनेक बीएलओ द्वारा अब तक एक भी गणना प्रपत्र डिजिटाइज नहीं किया है। उच्च स्तर पर इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होने अविलम्ब इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा रही है तथा संबंधित बीएलओ के साथ सुपरवाइजर्स भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *