

एक शाम पांच फनकारों के नाम 18 नवम्बर को
बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 18 नवम्बर को टाउन हॉल में हिन्दी सिनेमा के जाने-माने पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, तलत महमूद, हेमंत कुमार की याद में एक शाम पांच फन कारों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व अहमद हारून कादरी डी एफ ओ वन विभाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि एमआर मुग़ल डॉ सीताराम गोठवाल डॉ प्रवीण चतुर्वेदी सचिन भाटिया डॉ पी के सरीन डॉ दिनेश शर्मा डॉ हिमांशु दाधीच डॉ योगेश साध समुद्र सिंह राठौड़ मो सदीक चौहान डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ राकेश रावत एम आर कुकरेजा होंगे।
