Bikaner Bikaner District Rajasthan

विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
बीकानेर। बीछवाल पम्प हाउस पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं रख-रखाव का कार्य शनिवार (15 नवम्बर) को प्रस्तावित है। मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में शनिवार पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया कि जेल वेल ज़ोन, स्टेडियम टंकी क्षेत्र, शंखुडे़रा, करणी नगर और सुभाषपुरा क्षेत्र सम्मिलित है। विभाग ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे आवश्यक जल का पूर्व में संग्रह कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके। अधिशाषी अभियंता सागर ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति को यथाशीघ्र सामान्य कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *