Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी शुरू

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी शुरू
बीकानेर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में तीन दिवसीय प्रदर्शनी गुरुवार को जिला परिषद सभागार में शुरू हुई। जिला कलेक्टर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें महापुरूषों के कृतित्व का अनुसरण करना चाहिए और उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि प्रदर्शनी 15 नवम्बर तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसमें आठ पेनल्स के माध्यम से सरकार की आदिवासी कल्याण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया गया है। इस दौरान प्रियंका तिलानिया, धीर सिंह गोदारा, दिनेश मिश्रा, गोपाल जोशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेद्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *