Bikaner Bikaner District Rajasthan

जल-वितरण विशेषज्ञ अमरनाथ व्यास का अभिनंदन

जल-वितरण विशेषज्ञ अमरनाथ व्यास का अभिनंदन
बीकानेर। साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में जल वितरण विशेषज्ञ अमरनाथ व्यास का अभिनंदन समारोह जोशीवाड़ा स्थित नर्सिंग विला में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता खुशाल चंद्र जोशी ने की।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि अमरनाथ व्यास के जल प्रबंधन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान से जल संरक्षण के क्षेत्र में व्यास द्वारा किए गए प्रयास समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत रहे है। खुशालचंद जोशी ने कहा कि अमरनाथ व्यास जैसे व्यक्तित्व समाज में जल-जागरूकता की अलख जगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अतिथियों ने अमरनाथ व्यास को शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और अभिनन्दन भेंट कर अभिनंदन किया। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में अमरनाथ व्यास ने जल संरक्षण में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मोहनलाल जोशी, सुनील पुरोहित, भूर सिंह, सुभाष जोशी, हरिकिशन जोशी, रवि आचार्य, बृजमोहन आचार्य, जे.पी.पुरोहित, रामप्रसाद हर्ष, सहित बड़ी संख्या में साहित्य, समाजसेवा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में मोहनलाल आचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमरनाथ व्यास जैसे व्यक्तित्व समाज में युवाओ के प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का संचालन विजय जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *