

उर्दू दिवस पर शायर डॉ इक़बाल की शायरी पर चर्चा
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के उर्दू विभाग में उर्दू दिवस के अवसर पर प्रख्यात शायर डॉ इक़बाल की शायरी पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र पुरोहित ने विभाग के छात्र-छात्राओं को उर्दू दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उर्दू हमारे देश की बहुत मीठी और तहजीब की भाषा है। उर्दू की मिठास और तहजीब हम सबको बहुत प्रेरित करती हैं। डॉ. शकीला बानो ने उर्दू दिवस और इकबाल की शायरी पर गहनता से प्रकाश डाला। विभाग प्रभारी डॉ असमा मसूद ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उर्दू दिवस के आयोजन और इकबाल की शायरी की अहमियत पर छात्र-छात्राओं से उर्दू जुबान की मधुरता और तहजीब को अपनाने और अपनी जिंदगी में उतारने पर बल दिया।
