

कबीरा सोई पीर है पर पुस्तकालोचन कल
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा अपनी मासिक श्रृंखला के तहत आलोचना एवं पुस्तक संस्कृति को समर्पित नव पहल-नवाचार के आयोजन के तहत रविवार को पुस्तकालोचन कार्यक्रम का आयोजन रंगा सृजन सदन में आयोजित होगा। संस्था के राजेश रंगा ने बताया कि उक्त आयोजन राजस्थानी-हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार-आलोचक नगेन्द्र किराडू के नवीन राजस्थानी उपन्यास ‘कबीरा सोई पीर है’ पर केन्द्रित है। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा करेंगे एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक डॉ. उमाकान्त गुप्त होंगे। आयोजन में आलोचनात्मक टिप्पणी मुख्य वक्ता वरिष्ठ आलोचक अशोक व्यास करेंगे एवं पुस्तक पर क्रमशः वरिष्ठ कथाकार राजाराम स्वर्णकार एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार आत्माराम भाटी, संवादी के रूप में अपनी समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे।
