

51 नवविवाहित जोड़ों का होगा स्वागत
बीकानेर। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा प्रेरणादायी सामाजिक पहल की जा रही है। सोजत सिटी में 7 नवंबर को सम्पन्न हुए 51 जोड़ों के सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पश्चात अब इन नवविवाहित जोड़ों का शाही स्वागत 9 व 10 नवमबर बीकानेर में किया जायेगा। यह पहला अवसर है जब किसी सामूहिक विवाह आयोजन को राजसी परंपरा, आधुनिक गरिमा और सामाजिक सम्मान के साथ जोड़ा गया है। यह पहल राजस्थान में सामाजिक समरसता और संस्कार आधारित विकास का एक नया अध्याय खोल रही है। ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह आयोजन सर्वसमाज एकता और सामाजिक समरसता बढ़ायेगा तथा विवाह के बाद कौशल विकास व रोजगार से जोड़ने की पहल करेगा।
