

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बीकानेर की 40 हजार बीघा से ज्यादा गोचर को अराजीराज करने के विरोध में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर नितिन वत्सस ने बताया कि इस उपवास कार्यक्रम में सुबह से ही आमजन और कांग्रेस के साथी लगातार उपस्थित रहे और सभी ने इस अलोकतांत्रिक कार्यवाही का विरोध करते हुए प्रशासन और भाजपा सरकार पर विरोध जताया। यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा बीकानेर विकास प्राधिकरण जबरदस्ती उस जमीन को हथियाने का कार्य कर रहा है जो कि रियासतकालीन सरकार से उस वक्त भामाशाहों ने पैसे देकर खरीदी और जमीन को गोचर के लिए दान दे दी थी। पूर्व मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि गोचर को अराजीराज करने के पीछे जिला प्रशासन की आड में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व काम कर रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने गहलोत ने नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रशासन गोचर की जमीन को नहीं छोड़ा तो और संघर्ष किया जायेगा।
