Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पुस्तक ज्ञान ही शक्ति का लोकार्पण

पुस्तक ज्ञान ही शक्ति का लोकार्पण
बीकानेर। लेखक जी आर मथुरिया की पुस्तक ज्ञान ही शक्ति का लोकार्पण डॉ सीताराम गोठवाल ने करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश के लेखक जी आर मथुरिया ने पुस्तक में अपने जीवन के अनुभवों का साझा करते हुए शिक्षा की शक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। पुस्तक की समीक्षा करते हुए राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त डॉ रामलाल परिहार कहा कि लेखक जी आर मथूरिया ने गुणात्मक शिक्षा और मूल्यों की महत्ता को प्रतिपादित किया है। पुस्तक के सृजक जी आर मथूरिया ने अपना रचनाकर्म को साझा करते पुस्तक में उल्लिखित विषयवस्तु को संक्षिप्त में प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामचंद्र कंस्वा , सुरेश कुमार पंवार, श्रीमती सुमन, कटारिया , वासुदेव गोस्वामी , अशोक मेहरा, पारस जीबामिया, छोटूलाल , रामस्वरूप मेहरा, ओमप्रकाश कठानिया, नेमाराम कुकणा, ब्रजेश कटारिया, श्रीमती मोनिका मधुरिया दत्ता, श्रीमती ललिता पंवार, अखिलेश खयालिया, श्रीमती सुमन ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *