

किसानों की समस्याओं को लेकर देहात कांग्रेस का प्रदर्शन कल
बीकानेर। मूंगफली तुलाई में घोटाले, फर्जी गिरदावरी, डीएपी खाद की कमी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और राजेन्द्र मूण्ड के संयुक्त नेतृत्व में किसान सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। मूण्ड ने बताया कि इससे पूर्व एसडीएम लूणकरनसर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का तीन दिन में समाधान नहीं करने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए चेताया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रत्युतर नहीं मिलने के कारण यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है।
