Bikaner Bikaner District Rajasthan

रिटायर्ड बैंकर्स का महाधिवेशन रविवार को

image description

रिटायर्ड बैंकर्स का महाधिवेशन रविवार को
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन का 12वां त्रैवार्षिक महाधिवेशन 26 अक्टूबर रविवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जा रहा है । राष्ट्रीय संगठन सचिव आर के शर्मा ने बताया कि प्रातः 11.00 बजे उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया के अध्यक्षता में होने वाले इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि एसबीआई के मुख्य महाप्रबन्धक-मुंबई दिनेश कुमार पुरोहित, अति विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई के उप महाप्रबन्धक अरबिन्द कुमार भट्ट होगें । अधिवेशन में बीकानेर यूनिट के विभिन्न आयोजनों की स्लाइडस का प्रदर्शन किया जाएगा और स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा । अधिवेशन में बीकानेर के अलावा नजदीकी क्षेत्र, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, मुम्बई, दिल्ली सहित अन्य स्थानों के प्रतिनिधि शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *