Bikaner Bikaner District Rajasthan

आरएसएलडीसी आयोजित करेगा विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण

आरएसएलडीसी आयोजित करेगा विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण
बीकानेर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बेरोजगार ड्रॉपआउट युवाओं के लिए रोजगार आधारित कौशल विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विभिन्न कोर्सेज प्रारम्भ किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 15 नवंबर के बीच प्रारंभ किए जाने प्रस्तावित हैं। दसवीं और बारहवीं पास युवा इसमें भागीदारी निभा सकेंगे। जिला कौशल समन्वयक विवेक शर्मा ने बताया कि सभी कोर्सेज निःशुल्क होंगे। आवासीय कोर्स में युवाओं के रहने एवं खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। शर्मा ने बताया कि हैल्थ क्षेत्र में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का आवासीय प्रशिक्षण श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पंचायत मोमासर में होगा। ग्राफिक डिजाइनर एवं मेकअप आर्टिस्ट का गैर आवासीय पाठ्यक्रम पुरानी गिन्नाणी स्थित एमएसएमई डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जाएगा। किसान ड्रोन ऑपरेटर का गैर आवासीय प्रशिक्षण श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम कालू में होगा। इन सभी केंद्रों पर उपरोक्त पाठ्यक्रम के अलावा सॉफ्ट स्किल और आईटी स्किल का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *