Bikaner Bikaner District Rajasthan

विजेताओं को किया पुरस्कृत

विजेताओं को किया पुरस्कृत
बीकानेर।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्ड मेकिंग कंपीटीशन आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने दीपावली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने जीवन को सद्गुणों से रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बहुत ही आकर्षक कार्ड तैयार किए। व्याख्याता नीतू कौशिक ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में सुमन, आईना, वंशिका, आयना व कृष्ण ने प्रथम तथा अक्षरा, स्नेहा व स्वरूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ अध्यापिका अनिता कुमारी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में गोमती, खुशबू,भाग्यश्री व पूजा ने प्रथम तथा माया, हर्षिता, वीणा, दीक्षा, सलीना व साईबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उप प्राचार्या सुनीता चंदेल, आरती कटारिया व योगिता भाकर ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *