Bikaner Bikaner District Rajasthan

यूजीपीएफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

यूजीपीएफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
बीकानेर। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन एचआर सीएसआर ऑन सर्वे भवंतु सुखिनः का शुभारंभ फाउंडेशन के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल के नेतृत्व में शनिवार को हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद, वरिष्ठ अधिकारी, कॉर्पोरेट विशेषज्ञ और समाजसेवी शामिल हो रहे है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि राकेश सिंह, (लोक निर्माण मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार) ने ऑनलाइन संबोधन दिया। उन्होंने सतत विकास में भारतीय सोच की भूमिका पर बल दिया।
इसके अलावा आईआईएम त्रिची के निदेशक प्रो. पी.के. सिंह, आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनीता, आईआईटी इंदौर के प्रो. नीलेश जैन, आईआईएम जम्मू के प्रो. बी.एस. सहाय, कोल इंडिया लिमिटेड के एचआर निदेशक डॉ. विनय रंजन, और आईआईसीए नई दिल्ली के महानिदेशक व सीईओ श्री ग्यानेश्वर कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस श्री राजेंद्र सिंह शेखावत, सलाहकार (यूजीपीएफ), ने सौर ऊर्जा आधारित रोजगार मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में सौर ऊर्जा के माध्यम से आधुनिक आर्थिक क्रांति लाई जा सकती है, जिससे लगभग 45 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है।
कार्यक्रम में यूजीपीएफ के निदेशक शक्ति सिंह बांदीकुई, ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ), के.के. बोहरा (मीडिया सलाहकार) और मुकेश मेघवंशी (प्रबंधक) सहित फाउंडेशन की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत में शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और सतत विकास को एक साथ जोड़ने की दिशा में यूजीपीएफ की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *