Bikaner Bikaner District Rajasthan

गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ तैयारियां,15 अक्टूबर को विशेष सभा

गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ तैयारियां,15 अक्टूबर को विशेष सभा
बीकानेर। गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर में यज्ञ सम्राट परम पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व व्यापी उपद्रवों एवं आतंकवाद के शमन तथा लोकमंगल एवं विश्व कल्याण हेतु 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित हुआ है। इस ऐतिहासिक आयोजन में विप्र फाउंडेशन भी सहयोगी संस्था के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन की सफलता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए 15 अक्टूबर को धरणीधर मंदिर रंगमंच, बीकानेर में सभा का आयोजन होगा। इस सभा की अध्यक्षता प्रखर जी महाराज करेंगे।
संयोजक राजेश चुरा और रामकिशन आचार्य की अगुवाई में विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 अक्टूबर के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा अधिक से अधिक विप्रजन और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *