Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू में ग्राम पंचायत कार्यालय में गुरुवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर की सोशल रिस्पांसिबिलिटी समन्वयक डॉ. प्रियंका कडेला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया तथा ग्राम वासियों के मध्य संदेश दिया गया कि सभी ग्राम वासियों को मिलकर अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हेतराम कुकणा, ग्राम विकास अधिकारी (बम्बलू) रामदेव मंडा, मनोज कुमार एवं अन्य ग्राम वासियों का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *