Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में डाली जान

लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हमें इसके लिए संसद से सड़क़ तक संघर्ष करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेगें। एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिलोठिया ने बुधवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान अंतर्गत शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से किए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद कर पार्टी की नीति से अवगत कराया। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया को सूत की माला,साफा पहनाकर और शॉल ओढाकर सविधान प्रतीक चिह्न भेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *