Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों का योगदान विषय पर सेमिनार आयोजित

राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों का योगदान विषय पर सेमिनार आयोजित
बीकानेर/जयपुर। सप्त शक्ति कमान द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन में राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों का योगदान’विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिलिट्री स्टेशन के पूर्व सैनिकों और सेवारत अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में तीन प्रसिद्ध पूर्व सैनिक वक्ताओं – मेजर जनरल आलोक राज गोयल, ब्रिगेडियर के. बिरेन्द्र सिंह और ब्रिगेडियर करण सिंह राठौर, ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने एक मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नागरिक-सैन्य एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित करने, अर्धसैनिक बलों के प्रशिक्षण, विशेषकर उग्रवाद-रोधी व आतंकवाद-रोधी परिस्थितियों में, तथा आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से अमूल्य योगदान दे सकते हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूर्व सैनिक अपनी विविध व्यावसायिक क्षमताओं व कौशल का उपयोग राष्ट्रीय विकास पहलों को गति देने में कर सकते हैं। वक्ताओं ने इस दिशा में सरकारी पहलों और सहयोगात्मक प्रयासों को भी महत्त्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *