

कौन बनेगा चैंपियन प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा नवरात्रि के रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा कौन बनेगा चैंपियन प्रतियोगिता का रोचक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पाँच-पाँच के समूहों में विभाजित कर चार चरणों में प्रतियोगिता करवाई गई। निर्णायक की भूमिका देवेंद्र डागा एवं मांगीलाल बोथरा ने निभाई।
