

आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण का दल रवाना
बीकानेर। आशापुरा माता जी पोकरण मेला अवसर पर यात्रियों की सुविधार्थ आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण के सदस्यों को नरसिंह दास जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने की। जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष श्याम ओझा ने बताया कि मेले में ट्रस्ट द्वारा अष्टमी से ग्यारहस तक यात्रियों के लिए दोनों समय भंडारा एवं दशमी की शाम को कड़ाई प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। रवाना हुए दल में जोशी बाबू, गोपाल आचार्य,दाऊ जोशी, विजय कुमार व्यास सहित काफ़ी संख्या में सेवा करने वाले युवा भी शामिल थे।
